भीष्म तुम भी
देखते रहे
सब
क्यों
चुपचाप?
***
स्वयं को
हार
द्रौपदी को
लगाया
कैसे दाँव
पे?
***
युद्ध-भूमि में
कृष्ण दें
अर्जुन को
गीता-संदेश
***
पाँच पाँडव
जीतें
महाभारत
साथ थे
कृष्ण
***
भूली नहीं
वो
होना चीर-हरण
लिया बदला
***
महाभारत
अन्याय के
खिलाफ
बिछी बिसात
***
भूलो ना कभी
होना चीर-हरण
बना मरण
***
नारी, बेचारी!
द्रौपदी
सीता पड़ीं
कितनी भारी
***
बहुत ही सशक्त.
ReplyDeleteरामराम.