Showing posts with label जय जवान. Show all posts
Showing posts with label जय जवान. Show all posts

Monday, 12 August 2013

जय जवान



आज प्रस्तुत हाइकु हमारे देश की आज़ादी को स्थापित करने और उसे सतत बनाए रखने के लिए हमारी सीमाओं पर दिन-रात ड्यूटी में लगे तमाम वीर सैनिकों/शहीदों  को सादर नमन करते हुए समर्पित हैं:

ऐ मेरे देश
तुझको समर्पित
मेरा सर्वस्व
    ***
लड़ा मौत से
अंतिम साँसों तक
देश के लिए
       ***
देश के लिए
हँसकर दे जान
वो ही महान
       ***
धन्य वो वीर
माँ की रक्षा के लिए
प्राण गँवाए
       ***
देश के लिए
हँसकर दी जान
जय जवान
       ***
गिद्ध के जैसे
सीमा पर प्रहरी
आँख गड़ाए
       ***
जय जवान
करते हिफ़ाज़त
तुम देश की

       ***